प्रदेश अध्यक्ष के मिलन समारोह की तैयारी पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करना रहा.
25 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर, मंडलवार प्रभारी नियुक्त संवाददाता, दुमका भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को परिसदन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करना रहा. बैठक में विशेष रूप से 25 जनवरी को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के दुमका आगमन पर सिदो-कान्हू इनडोर स्टेडियम दुमका में प्रस्तावित स्वागत व मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसकी रूपरेखा, स्थल व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा मंच संचालन सहित सभी पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने जिला, मंडल एवं मोर्चा स्तर के सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दुमका आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समर्पित भाव से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल हो सके. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष द्वारा सभी मंडलों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किये गये. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रविकांत मिश्रा, निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, मनोज पाण्डेय, पवन केसरी, बबलू मंडल, पिंटू अग्रवाल, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, संतोष सोरेन, नवल किस्कू, विमल मरांडी, रमेश मुर्मू, श्रीधर दास, मृणाल मिश्रा, सुजीत यदुवंशी, मनीष कुमार, बिनोद यादव, सुभाष यादव, दिनेश सिंह, नवल किशोर मांझी, भोला मांझी, राजू दरबे, दुर्योधन राय, तरुण नंदी, अभिजीत सुमन, नकुल साह, नंदकिशोर मंडल, दीपक स्वर्णकार, संतोष साह सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




