जया एकादशी को 35 हजार भक्तों ने किया बाबा को जलार्पण

Updated:
विज्ञापन
जया एकादशी को 35 हजार भक्तों ने किया बाबा को जलार्पण

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. भक्तों ने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ माघ माह से शुक्ल पक्ष की एकादशी को बासुकिनाथ में भक्तों की भीड़ लगी रही. जया एकादशी पर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. मंदिर का पट साढ़े चार बजे भोर खुला, उसके बाद सरकारी पुरोहित पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. भक्तों ने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. भक्त महादेव के दर्शन कर भक्त पुण्य के भागी बने. सूर्योदय से पूर्व काफी संख्या में भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगायी. मंदिर में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे भक्तों ने पूजा की. दूध व गंगाजल से अभिषेक कर शृंगार पूजा की. पुजारी ने दूध व गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक कर शृंगार पूजा की. मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान रहा. भोलेनाथ को अबीर, भांग, गांजा, गुलाब जल, सुगंधित तेल एवं इत्र, पान, सुपारी, जनेऊ, चंदन, भस्म के अलावा पुष्प, जटा, नाग, पगड़ी आदि चढ़ाया गया. श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक पूजा कराने के लिए अधिकारी व कर्मी लगे दिखे. श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने के लिए मंदिर कर्मी लगे थे.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola