बालू उठाव को लेकर मारपीट, तीन आरोपी भेजे गये जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 11:59 PM
चिगलपहाड़ी पंचायत के सकरीगली गांव के पास मयूराक्षी नदी के किनारे खेत के ऊपर से बालू लदा ट्रैक्टर पार करने के दौरान हुई
जामा. थाना क्षेत्र की चिगलपहाड़ी पंचायत के सकरीगली गांव के पास मयूराक्षी नदी के किनारे खेत के ऊपर से बालू लदा ट्रैक्टर पार करने के दौरान हुई मारपीट की घटना में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नामजद आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव के वामदेव सिंह, अनिल सिंह एवं महावीर सिंह शामिल हैं. इस मारपीट मामले में छह लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित यादव को बाहर रेफर किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










