ePaper

झामुमो ने वोटबैंक के लिए आदिवासी समाज का हमेशा दोहन किया : बाबूलाल

Updated at : 26 Apr 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने वोटबैंक के लिए आदिवासी समाज का हमेशा दोहन किया : बाबूलाल

भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आदिवासी सम्मेलन आयोजित हुआ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आदिवासी समुदाय अपनी पहचान और अधिकारों के लिए एकजुट हों.

विज्ञापन

दुमका नगर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू की अध्यक्षता में दुमका जिले के तीन आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों दुमका, शिकारीपाड़ा और जामा का आदिवासी सम्मेलन शनिवार को सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज की भलाई के लिए काम किया है. पार्टी आदिवासी समुदाय के हक की आवाज उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. जबकि झामुमो व उनकी सरकार ने आदिवासी समाज का वोटबैंक के लिए हमेशा दोहन किया है. अब समय आ गया है कि आदिवासी समुदाय अपनी पहचान और अधिकारों के लिए एकजुट हो. भाजपा के नेतृत्व में हम आदिवासी समाज को उनके हक दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने भी भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि पार्टी ने हमेशा समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से आदिवासी समाज के लिए कार्य किया है. भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने भाजपा के विकास कार्यों को लेकर जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि भाजपा का आदिवासी समाज के प्रति प्रेम और सम्मान बिना किसी स्वार्थ के है, और हम हमेशा आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए काम करते रहेंगे. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन और सुरेश मुर्मू, सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा के आदिवासी समुदाय के प्रति समर्पण को दोहराया. जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन आदिवासी समाज के अधिकारों को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं ने आदिवासी समुदाय के मुद्दों पर गहरी चर्चा की और भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मोर्चा जिला महामंत्री संतोष सोरेन और दिनेश मरांडी, सुपलाल सोरेन, शिवलाल मुर्मू, सुनील सोरेन, संजय कोल, मनोज हांसदा, मार्शल ऋषिराज टुडू, सोनी मरांडी, भुवनेश्वर टुडू, सहदेव मरांडी, मणिलाल गृही, अजय सिंह और तीनों विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए. मंत्री हफीजुल हसन पर चले देशद्रोह का मुकदमा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के अधिकारियों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यहां के जो अधिकारी हैं वे सरकारी योजना का लाभ देने में झामुमो और भाजपा के बीच पिक एंड चूज़ कर रहे हैं. झामुमो के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा रही है जबकि भाजपा के लोगों को महत्व नहीं दिया जा रहा है. अधिकारी दलगत भावना रखकर काम कर रहे हैं. भाजपा के कार्यकर्ता का काम नहीं कर रहे हैं. श्री मरांडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं और इसके लिए वह कार्यकर्ताओं को भी तैयार कर रहे हैं. श्री मरांडी ने देश में उपजे हालात की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ आतंकवादी धर्म पूछ कर गोलियां बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन विवादित बातें कह रहे हैं. उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. श्री मरांडी ने सुदिव्य सोनू के द्वारा दिए गए अजीबोगरीब बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर भी सवाल खड़े किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola