डीसी ने दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराया सहायक उपकरण

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराया सहायक उपकरण

दुमका प्रखंड परिसर में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दुमका. दुमका प्रखंड परिसर में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लाभुकों को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और श्रवण यंत्र वितरित किए गए. उपायुक्त ने दिव्यांगजन समाज को आत्मनिर्भर बनाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. इसके बाद उन्होंने राजकीयकृत उच्च विद्यालय कड़हरबिल का निरीक्षण कर पानी, शौचालय और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का निर्देश दिया. शिक्षकों को बच्चों को काउंसलिंग और प्रेरणा देने के लिए कहा. प्रखंड कार्यालय स्थित मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, अंचल अधिकारी अमर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola