बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर हुई घटना मां-बाप का इकलौता संतान था भुवनेश्वर शादी भी तय हो चुकी थी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर कदमा गांव के पास बीते शाम एक बोलेरो व बाइक में सीधी टक्कर हो जाने से बाइक […]
विज्ञापन
हादसा. रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर हुई घटना
मां-बाप का इकलौता संतान था भुवनेश्वर
शादी भी तय हो चुकी थी
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर कदमा गांव के पास बीते शाम एक बोलेरो व बाइक में सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना रात के करीब 9:30 बजे की है़ युवक कदमा गांव के चौकीदार टोले से बाइक लेकर अपना घर जा रहा था़ इसी दौरान बरमसिया की ओर से एक बोलेरो तेज गति से आसनबनी की ओर से आ रही थी. बोलेरो से टकराने के बाद बाइक सवार बाइक के साथ सड़क के किनारे दूर जाकर फेंका गया़ आसपास के लोगों के पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्हें आनन फानन में सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया़
जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया़ मृतक युवक की पहचान कदमा गांव के भुवनेश्वर मोदी 28 वर्ष के रुप में की गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार बाइक को धक्का मारेनवाला बोलेरो आसनबनी मिशन का है जिसका नंबर जेएच 0 4 ए 3487 है़ दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भागने के क्रम में सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया है़ बोलेरो छोड़कर चालक भागने में सफल रहा है़ रानीश्वर पुलिस सोमवार की सुबह दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो व बाइक को कब्जे में लेकर थाना लायी है़ गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए बरमसिया आसनबनी रोड को जाम कर दिया था़ थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया़ मृत युवक आजसू पार्टी का सक्रिय सदस्य था़ हाल ही होमगार्ड में उसकी नौकरी लगी थी़ वह शिकारीपाड़ा सीएचसी में कार्यरत था. मृत युवक मथुर मोदी का इकलौता पुत्र था. उसकी शादी भी तय हो चुकी थी़ इकलौते पुत्र की मृत्यु से माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है़ मृत युवक को पोस्टमार्टम सिउड़ी सदर अस्पताल में ही कराया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




