थाली बजाकर िकया नोटबंदी का विरोध

Published at :10 Jan 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
थाली बजाकर िकया नोटबंदी का विरोध

दुमका : नोटबंदी के विरोध में चलाये जा रहे है अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय टीन बाजार चौक पर जिला महिला कांग्रेस की महासचिव अरबी खातून के नेतृत्व में थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया. श्रीमती खातून ने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद भी लोग अपने रूपये के लिए परेशान […]

विज्ञापन

दुमका : नोटबंदी के विरोध में चलाये जा रहे है अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय टीन बाजार चौक पर जिला महिला कांग्रेस की महासचिव अरबी खातून के नेतृत्व में थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया. श्रीमती खातून ने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद भी लोग अपने रूपये के लिए परेशान है. देश के गरीब, मजूदर, किसान, छोटे व्यवसायी मरणासन्न स्थिति में है.

जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि देश परेशानी से गुजर रहा है लोग मर रहे है पर अब भी मोदी सरकार की निंद नही खुली है. प्रदर्शन में नेहा प्रिया, रिया कुमारी, अहिरा खातून, सोनाती टुडू, शर्मिला मरांडी, छवि दास, शांति सोरेन, प्रभावती देवी, संगीता कुमारी, मंजुलता दास, प्रेम कुमार साह, महेशराम चंद्रवंशी, संजीत कुमार सिंह, शहरोज शेख, स्टीफन मरांडी, गणेश मिर्धा, संतोष किस्कू, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola