विशुद्ध हृदय में ही टिकती है भागवत: सुदामा

बासुकिनाथ : बाबा बासुकिनाथ मित्र मंडल, सियलदह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के पांचवें दिन बासुकिनाथ सुरेश कुटीर में सोमवार को भक्तों ने भागवत रूपी कथा भक्ति सागर में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया. कथा व्यास आचार्य सुदामा जी महाराज ने कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति नहीं होती तथा विशुद्ध हृदय […]
बासुकिनाथ : बाबा बासुकिनाथ मित्र मंडल, सियलदह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के पांचवें दिन बासुकिनाथ सुरेश कुटीर में सोमवार को भक्तों ने भागवत रूपी कथा भक्ति सागर में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया. कथा व्यास आचार्य सुदामा जी महाराज ने कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति नहीं होती तथा विशुद्ध हृदय में ही भागवत टिकती है. उन्होंने कहा कि भगवान के चरित्रों का स्मरण, श्रवण करके उनके गुण, यश का कीर्तन, अर्चन, प्रणाम करना, अपने को भगवान का दास समझना, उनको सखा मानना तथा भगवान के चरणों में सर्वश्व समर्पण करके अपने अन्त:करण में प्रेमपूर्वक अनुसंधान करना ये नव प्रकार की भक्ति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




