बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Published at :10 Jan 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

हादसा. रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर हुई घटना रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर कदमा गांव के पास बीते शाम एक बोलेरो व बाइक में सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना रात के करीब 9:30 बजे की है़ […]

विज्ञापन

हादसा. रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर हुई घटना

रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर कदमा गांव के पास बीते शाम एक बोलेरो व बाइक में सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना रात के करीब 9:30 बजे की है़ युवक कदमा गांव के चौकीदार टोले से बाइक लेकर अपना घर जा रहा था़ इसी दौरान बरमसिया की ओर से एक बोलेरो तेज गति से आसनबनी की ओर से आ रही थी. बोलेरो से टकराने के बाद बाइक सवार बाइक के साथ सड़क के किनारे दूर जाकर फेंका गया़ आसपास के लोगों के पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्हें आनन फानन में सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया़
जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया़ मृतक युवक की पहचान कदमा गांव के भुवनेश्वर मोदी 28 वर्ष के रुप में की गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार बाइक को धक्का मारेनवाला बोलेरो आसनबनी मिशन का है जिसका नंबर जेएच 0 4 ए 3487 है़ दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भागने के क्रम में सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया है़ बोलेरो छोड़कर चालक भागने में सफल रहा है़ रानीश्वर पुलिस सोमवार की सुबह दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो व बाइक को कब्जे में लेकर थाना लायी है़ गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए बरमसिया आसनबनी रोड को जाम कर दिया था़ थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola