शहादत दिवस पर याद किये गये शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह

Published at :09 Jan 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस पर याद किये गये शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह

दुमका : झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेस द्वारा रविवार को दुमका के गांधी मैदान में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह का 159 वां शहादत दिवस ने रविवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष शमसाद अंसारी ने की. सदस्यों ने संयुक्त रूप से दोनों के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेस द्वारा रविवार को दुमका के गांधी मैदान में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह का 159 वां शहादत दिवस ने रविवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष शमसाद अंसारी ने की. सदस्यों ने संयुक्त रूप से दोनों के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. श्री अंसारी ने सरकार पर इन विभूतियों की उपेक्षा का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि दोनो शहीदों के नाम पर नव निर्मित रिंग रोड का नामांकरण करने, स्कूली पाठ‍्यक्रम में शहीदों जीवनी के बारे में बताने एवं सरकारी योजनाओं में इनके नाम को अंकित करने की मांग की. मौके पर करामात अंसारी, मोईन अंसारी, अफरोज आलम, लतीफ अंसारी, जमरूदीन अंसारी, पौलुस मुर्मू, जसीम आलम, मनजर आलम, कलीम अंसारी, अलाउदीन अंसारी, मो सलीम, मनसुर अंसारी, साधन दास, सरफराज आलम, प्यारेलाल मुर्मू, मो फैजान, गणेश तुरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola