मजदूरों को किया गया जागरुक

Published at :09 Jan 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को किया गया जागरुक

दलाही : मसलिया के पशु चिकित्सालय प्रांगण में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ बैठक में संघ के जिला मंत्री शिवशंकर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे़ बैठक में जिला मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार मजदूरों के सहायतार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी […]

विज्ञापन
दलाही : मसलिया के पशु चिकित्सालय प्रांगण में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ बैठक में संघ के जिला मंत्री शिवशंकर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे़ बैठक में जिला मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार मजदूरों के सहायतार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उसे जन-जन तक पहुंचाये जाने पर बल दिया गया. सरकार के श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग से मजदूरों का निबंधन कराना आवश्यक है. इसके लिए मजदूरों का 18 से 59 वर्ष आयु होना अनिवार्य है.
मजदूरों का शोषण किसी भी रूप में बरदाश्त नहीं की जायेगी. कहा : सरकारी दर से कम मजदूरी भुगतान नहीं चलेगा. प्रखंड अध्यक्ष राजेश दत्ता ने मजदूरों के हक और अधिकार के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर किरण किस्कू, मुख्तार मुर्मू, कुन्दन टुडू, राजेंद्र कुमार मुर्मू, राजकिशोर टुडू, सेकेंड मुर्मू, परिमल हांसदा, राजेश हेंब्रम, शिवधन टुडू, रविधन हांसदा आदि उपस्थित थे़
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola