व्यवसायी की हत्या के विरोध में दुमका बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. अधिकांश दुकानों का शटर रहा डाउन, पेट्रोल पंप भी रहे बंद, आमलोगों को हुई परेशानी दुमका : व्यवसायी संजय कुमार भालोटिया की हत्या के विरोध में उपराजधानी दुमका का बाजार पूरी तरह बंद रहा. दुमका के व्यवसायियों ने इस बंद का आह्वान किया था. बीती रात से ही व्यवसायी इस वारदात के विरोध में […]
विज्ञापन
आक्रोश. अधिकांश दुकानों का शटर रहा डाउन, पेट्रोल पंप भी रहे बंद, आमलोगों को हुई परेशानी
दुमका : व्यवसायी संजय कुमार भालोटिया की हत्या के विरोध में उपराजधानी दुमका का बाजार पूरी तरह बंद रहा. दुमका के व्यवसायियों ने इस बंद का आह्वान किया था. बीती रात से ही व्यवसायी इस वारदात के विरोध में तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये थे तथा दुधानी टॉवर चौक के पास जाम कर दिया था. सुबह होते ही व्यवसायियों ने माइकिंग कर दुकानें बंद रखने का आह्वान किया. जिसके बाद दोपहर बाद तक स्वत: स्फूर्त दुकानें बंद रही. यहां तक कि पेट्रोल पंप भी बंद रहे. बंद की वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.
बंद पड़ी उपराजधानी की दुकानें व सुरक्षा को लेकर चौक पर तैनात पुलिस कर्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




