दुमका में हाईकोर्ट बेंच के लिये भेजा पोस्टकार्ड

Published at :31 Dec 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में हाईकोर्ट बेंच के लिये भेजा पोस्टकार्ड

दुमका : दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा के सचिव सह कुकुरतोपा गांव के प्रधान मंगल मुर्मू की अध्यक्षता में कुकुरतोपा गांव में बैठक की गयी तथा उपराजधानी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) में झारखंड का […]

विज्ञापन
दुमका : दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा के सचिव सह कुकुरतोपा गांव के प्रधान मंगल मुर्मू की अध्यक्षता में कुकुरतोपा गांव में बैठक की गयी तथा उपराजधानी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) में झारखंड का उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित करने का प्रावधान है.
उक्त अधिनियम के प्रावधान के आलोक में आखड़ा और ग्रामीणों ने खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की. मंगल मुर्मू ने कहा दुमका में उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित होने से गरीब लोगों को बहुत राहत होगी और सुलभ न्याय मिलेगा. उन्होने कहा कि गरीब खासकर आदिवासी अगर किसी कारण वश से वे स्थानीय कोर्ट में केस हार जाते है तो वे मुफलिसी के कारण न्याय के लिए रांची उच्च न्यायालय नहीं जा पाते हैं. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पोस्टकार्ड भेजकर दुमका में उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित कराने की मांग की. मौके में निलमुनी हेम्ब्रम, रूठ मरांडी, विनय हांसदा, सूर्यमुनी सोरेन, मदन हांसदा, लुखी मुर्मू, पोलुस हांसदा, गूढ़ह मरांडी, अनिता मुर्मू, सोम हांसदा, सोनालाल हांसदा, मेलेश सोरेन, मिनी मरांडी, सुकरमुनी मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, सोनेराम मुर्मू, मशीह हांसदा, सुशील हांसदा, संतोष मरांडी, विनोद मुर्मू, गुलशन हांसदा, सोनालाल मुर्मू, विवेक मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, राजीव मुर्मू, नथानियल मुर्मू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola