52 एएनएम को शो-कॉज, वेतन पर भी लगायी गयी रोक

दुमका : प्रसवपूर्व जांच, संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण टीकाकरण कार्य में अभिरुचि नहीं लेने तथा सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये आदेश तथा राज्य आरसीएच पदाधिकारी सह निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने सरैयाहाट एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड […]
दुमका : प्रसवपूर्व जांच, संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण टीकाकरण कार्य में अभिरुचि नहीं लेने तथा सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये आदेश तथा राज्य आरसीएच पदाधिकारी सह निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने सरैयाहाट एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के 52 एएनएम के वेतन पर रोक लगा दी है तथा शो-कॉज का पत्र जारी कर दिया है.
आदेश के अनुरूप दिसंबर के वेतन स्थगित किये गये हैं तथा जनवरी 2017 में प्रगति संतोषप्रद पाये जाने पर ही वेतन विमुक्ति करने की घोषणा की गयी है. सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर नियमित कर्मियों के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अनुबंध पर कार्यरत एएनएम को संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




