छात्रों के बीच बंटा सोलर लैंप

Published at :27 Dec 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के बीच बंटा सोलर लैंप

दलाही : मसलिया शैक्षणिक अंचल के राजकीयकृत सर्वेश्वर यादव उच्च विद्यालय दलाही में सोमवार स्कूल के 10 वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के बीच सोलर स्टडी लैम्प का निःशुल्क वितरण किया गया. विद्यालय के वर्ग दशम में पढ़ने वाले 196 छात्र-छात्राओ को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरुण कुमार सेन के उपस्थिति में […]

विज्ञापन

दलाही : मसलिया शैक्षणिक अंचल के राजकीयकृत सर्वेश्वर यादव उच्च विद्यालय दलाही में सोमवार स्कूल के 10 वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के बीच सोलर स्टडी लैम्प का निःशुल्क वितरण किया गया. विद्यालय के वर्ग दशम में पढ़ने वाले 196 छात्र-छात्राओ को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरुण कुमार सेन के उपस्थिति में सोलर लैंप का वितरण किया गया.

प्रधानाध्यापक काशीनाथ महतो ने बताया सरकार की यह एक अच्छी पहल है, बिजली चले जाने से रात में बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती थी. सोलर लाइट मिलने से बच्चों में खुशी का माहौल है. मौके पर प्रधान लिपिक सदानंद सेन, वृंदावन महतो, आदेशपाल शिवलाल मोहली आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola