विरोध में किया रोड जाम

Published at :26 Dec 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में किया रोड जाम

हादसा. अनियंत्रित कंटेनर चाय दुकान में जा घुसा, बाल-बाल बचा दुकानदार दुमका-दुधानी बाइपास पर गिलानपाड़ा के समीप हुई घटना कैंटेनर रामपुरहाट की ओर से आ रही थी सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर हटवाया गया जाम घटना के बाद लोग सहमे अक्सर इस मोड़ पर होती है दुर्घटना दुमका : दुमका-दुधानी बाइपास मुख्य सड़क पर नगर […]

विज्ञापन

हादसा. अनियंत्रित कंटेनर चाय दुकान में जा घुसा, बाल-बाल बचा दुकानदार

दुमका-दुधानी बाइपास पर गिलानपाड़ा के समीप हुई घटना
कैंटेनर रामपुरहाट की ओर से आ रही थी
सूचना पर पहुंची पुलिस
समझा-बुझाकर हटवाया गया जाम
घटना के बाद लोग सहमे
अक्सर इस मोड़ पर होती है दुर्घटना
दुमका : दुमका-दुधानी बाइपास मुख्य सड़क पर नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा के समीप एक अनियंत्रित कैंटेनर चाय दुकान में घुस गयी. यह घटना रविवार को सुबह सात बजे की है. जानकारी के अनुसार कैंटेनर रामपुरहाट की ओर से आ रही थी. अचानक मोड़ के समीप कैंटेनर अनियंत्रित हो गया. चालक अनियंत्रित कैंटनर पर नियंत्रण नहीं बना सका और कैंटनर ने चाय दुकान को तोड़ दिया. दुकानदार सतर्क था इसलिए वह बच गया.
चाय दुकानदार चैतु हादसे के बाद काफी सहमा हुआ था. इस घटना कि विरोध में आक्रोशित लोगों ने गांधी मैदान-दुधानी जाने वाली मुख्य सड़क पर घटना स्थल जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने उक्त स्थान पर ब्रेकर बनवाने की मांग की. पुलिस ने लोगों समझाकर जाम हटवाया. गिलानपाड़ा में इसी महीने की यह दूसरी बड़ी सड़क हादसा है. कुछ दिन पूर्व ही आरइओ विभाग के रोलर चालक सुरेश यादव की मौत उसी स्थान पर हो गयी थी.
दुकान में घुसा केंटेनर व सड़क जाम करते लोग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola