स्थानीयता का आधार 1932 का खतियान बने

Published at :23 Dec 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता का आधार 1932 का खतियान बने

दुमका : झारखंड आंदोलनकारी मंच, छात्र समन्वय समिति एवं झारखंड पीपुल्स पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से संतालपरगना स्थापना दिवस मनाया गया. जन पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन को वापस लेने, पेसा के तहत ग्रामसभा को अधिकार दिये जाने, स्थानीयता का आधार 1932 के खतियान को बनाने, आठवीं अनुसूची में […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड आंदोलनकारी मंच, छात्र समन्वय समिति एवं झारखंड पीपुल्स पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से संतालपरगना स्थापना दिवस मनाया गया. जन पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन को वापस लेने, पेसा के तहत ग्रामसभा को अधिकार दिये जाने, स्थानीयता का आधार 1932 के खतियान को बनाने, आठवीं अनुसूची में दर्ज संताली भाषा की केजी से पीजी तक कराने, झारखंड आंदोलनकारियों को अविलंब सम्मान राशि देने,

एसपी कॉलेज के छात्रों पर दमन की नीति बंद करने व पारंपरिक हथियार वापस करने की मांग की गयी. 24 दिसंबर से ग्राम स्तर पर जन जागरण अभियान भी चलाये जाने का निर्णय लिया गया. मौके पर नंदलाल सोरेन, अशोक कुमार मुर्मू, बाबूराम मुर्मू, दिलीप कुमार दत्ता, प्रेमचंद किस्कू, मनीष टुडू, उमानाथ कोल, अनिल टुडू, सुकदेव हेंब्रम, रसका मुर्मू, शैलेश मुर्मू, अरुण मंडल, रामचंद्र मुर्मू, प्रफुल्ल ततवा, मनोज पांडेय, रुसीलाल किस्कू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola