क्षतिग्रस्त ट्रक. खड़ी हाइवा से टकराई कार, तीन घायल

Published at :21 Dec 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक.   खड़ी हाइवा से टकराई कार, तीन घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप सोमवार की देर शाम सड़क पर खड़ी हाइवा ट्रक को अनियंत्रित मारूति इको डब्ल्यूबी06सी/9955 ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बंगाल के रहनेवाले राधेश्याम दत्ता, उसकी पत्नी स्निग्धा दत्ता एवं सुब्रतो चटर्जी गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि मारूति […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप सोमवार की देर शाम सड़क पर खड़ी हाइवा ट्रक को अनियंत्रित मारूति इको डब्ल्यूबी06सी/9955 ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बंगाल के रहनेवाले राधेश्याम दत्ता, उसकी पत्नी स्निग्धा दत्ता एवं सुब्रतो चटर्जी गंभीर रूप से घायल हो गये.

ग्रामीणों ने बताया कि मारूति इको काफी तेज गति में देवघर की ओर जा रही थी. चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और अनियंत्रित मारूति इको खड़ी हाइवा से टकरा गयी. जिसमें सभी व्यक्ति घायल हो गये. दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना मिलने के बाद एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायल का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल महिला एवं उसके पति को बाहर रेफर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola