शासी निकाय से दिया गया सेवा विस्तार

Published at :21 Dec 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
शासी निकाय से दिया गया सेवा विस्तार

दुमका : एएन इंटर कॉलेज में साठ साल की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों के सेवारत रहने से संबंधित मामले में कुछ शिक्षकों ने दावा किया है कि उन्हें साठ साल की आयु पूरी करने के बाद शासी निकाय द्वारा सेवा विस्तार दिया गया है. कहा है कि शासी निकाय को सेवा विस्तार का अधिकार […]

विज्ञापन

दुमका : एएन इंटर कॉलेज में साठ साल की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों के सेवारत रहने से संबंधित मामले में कुछ शिक्षकों ने दावा किया है कि उन्हें साठ साल की आयु पूरी करने के बाद शासी निकाय द्वारा सेवा विस्तार दिया गया है. कहा है कि शासी निकाय को सेवा विस्तार का अधिकार है. चूंकि नियोक्ता भी वही है.

झारखंड अधिविद्य परिषद‍् न तो उनका और न ही प्राचार्य का नियोक्ता है. कुछ शिक्षकों द्वारा प्राचार्य प्रो रविशंकर तिवारी पर 60 साल 11 महीने आयु पुरी करने के बाद सेवा पर बने रहने तथा जैक के आदेश संख्या 64/2016 की अवमानना का आरोप लगाया था. ग्यारह शिक्षकों ने संयुक्त रुप से कहा है कि साठ साल पूरी कर चुके शिक्षक अनुदान की राशि नहीं ले रहे हैं. विज्ञप्ति में दिनेश प्रसाद साह, मो आफाक अहमद, दिलीप कुमार जायसवाल, डॉ सभापति मल्लिक, मो जावेदुल्लाह, श्यामानंद झा, धनंजय कुमार दास, असित कुमार घोष, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola