झारखंड समन्वय समिति गठित

Published at :19 Dec 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड समन्वय समिति गठित

दुमका : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के मुद‍्दे पर विरोध कर रहे विभिन्न संगठनों की बैठक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में दुमका परिसदन में हुई, जिसमें झारखंड पीपुल्स पार्टी, छात्र समन्वय समिति और झारखंड आंदोलनकारी मंच के सदस्य मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से राज्यस्तर पर आंदोलन को तेज करने के लिए […]

विज्ञापन

दुमका : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के मुद‍्दे पर विरोध कर रहे विभिन्न संगठनों की बैठक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में दुमका परिसदन में हुई, जिसमें झारखंड पीपुल्स पार्टी, छात्र समन्वय समिति और झारखंड आंदोलनकारी मंच के सदस्य मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से राज्यस्तर पर आंदोलन को तेज करने के लिए झारखंड समन्वय समिति का गठन किया गया. इसके संयोजक श्री बेसरा बनाये गये. वहीं 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में राकेश मरांडी, राजेंद्र मुर्मू, आलोक कुमार सोरेन,

फ्रांसिस टुडू, मनीष टुडू, अशोक कुमार मुर्मू, दिलीप कुमार दत्ता, बाबूराम मुर्मू, अरुण मंडल, प्रेमचंद किस्कू तथा स्टीफन बेसरा को शामिल किया गया. सीएनटी-एसपीटी में संशोधन वापस लेने, पेसा के तहत ग्राम सभा को अधिकार देने, आठवीं अनुसूची के तहत संताली को पूर्णरुपेण मान्यता देने, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान व पेंशन देने तथा निर्दोष छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने तथा तीर धनुष वापस करवाने की मांग करने को लेकर आवाज उठाने के प्रस्ताव पारित किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola