एसएचजी से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Published at :19 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
एसएचजी से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

नाबार्ड द्वारा संचालित योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित दुमका : नाबार्ड द्वारा संचालित एसएचजी योजना को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन दुमका के गव्य विकास विभाग के सभागार में किया गया. जिसमें एसएचजी के सफल संचालन के लिए महिलाओं को जागरूक बनाने पर बल दिया गया. डीडीएम नवीन चन्द्र झा ने एसएचजी योजना के उद्देश्य […]

विज्ञापन

नाबार्ड द्वारा संचालित योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित

दुमका : नाबार्ड द्वारा संचालित एसएचजी योजना को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन दुमका के गव्य विकास विभाग के सभागार में किया गया. जिसमें एसएचजी के सफल संचालन के लिए महिलाओं को जागरूक बनाने पर बल दिया गया. डीडीएम नवीन चन्द्र झा ने एसएचजी योजना के उद्देश्य की विस्तार से चर्चा करते हुए बैंक कर्मियों को नाबार्ड की इस योजना के संवंध में अवगत कराया और कहा कि महिलायें रोजगारोन्मुखी होगी और स्वावलंबी बनेंगी. सरकार भी एसएचजी के माध्यम से महिलाओं को नये नये रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे ठोस एवं सार्थक प्रयास भी कर रही है.
लीड बैंक मैनेजर आई कुजूर ने एसएचजी के पंच सूत्र का पालन, नियमित बैठक, नियमित बचत, आपसी लेन-देन और खाते का लेखा-जोखा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. बैंकों के जिला समन्वयक डीके मजूमदार ने एसएचजी प्रतिभागियों को ग्रूप के द्वारा सूक्ष्म वित्त प्लान निर्धारण व इसका अनुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, समय पर बैक ऋण लौटाने पर मिलने वाली सूद माफी योजना की जानकारी दी. मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने भी महिलाओ के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola