हार्डकोर नक्सली जोसेफ गिरफ्तार

Published at :19 Dec 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
हार्डकोर नक्सली जोसेफ गिरफ्तार

पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या सहित कई वारदातों में था शामिल दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली देवीलाल मरांडी उर्फ जोसेफ को धर दबोचा है. जोसेफ की गिरफ्तारी उसके घर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीपहाड़ी से की गयी. वह भाकपा माओवादी संगठन के संताल परगना उत्तरी सबजोन का सब जोनल सदस्य […]

विज्ञापन

पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या सहित कई वारदातों में था शामिल

दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली देवीलाल मरांडी उर्फ जोसेफ को धर दबोचा है. जोसेफ की गिरफ्तारी उसके घर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीपहाड़ी से की गयी. वह भाकपा माओवादी संगठन के संताल परगना उत्तरी सबजोन का सब जोनल सदस्य है. वह 2 जुलाई 2013 को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या, 10 सितंबर 2010 को जामा के तत्कालीन थाना प्रभारी सतानंद सिंह की हत्या तथा लोकसभा चुनाव 2014 में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने व हत्या कर हथियार आदि लूट लेने सहित सात बड़े मामलों में वांछित था. इन मामलों में
हार्डकोर नक्सली जोसेफ…
उसने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस पर दो लाख रुपये का ईनाम था. एसपी ने बताया कि जोसेफ के हल्दीपहाड़ी लौटने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके सत्यापन के लिए एक छापेमारी टीम गठित की गयी थी, जिसमें एएसपी अभियान इमानुएल बास्की, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी, एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर गुरुंग तथा एएसआई रमेश एक्का एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. इसी टीम ने उसे उसके घर से धर दबोचा.
िगरफ्तार नक्सली के बारे में जानकारी देते दुमका एसपी प्रभात कुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola