जेपीएससी की परीक्षा आज, 6924 परीक्षार्थियों के लिए बनाये गये 15 केंद्र

दुमका : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को ली जाने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए उपराजधानी दुमका में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इन केंद्रों में कुल 6924 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि दुमका जिला प्रशासन ने परीक्षा आयोजन को लेकर विशेष तैयारी […]
दुमका : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को ली जाने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए उपराजधानी दुमका में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इन केंद्रों में कुल 6924 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि दुमका जिला प्रशासन ने परीक्षा आयोजन को लेकर विशेष तैयारी की है.
उपायुक्त ने कहा कि कुल 15 सेंटरों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त कर दी गयी है और 4 से 5 सेन्टर को मिला कर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्त कर दी गयी है. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी यह रहेगी कि सुबह ट्रेजरी से सारे गोपनीय पैकेटस को अपने-अपने सेंटर तक पहुंचायेंगे और उनके समक्ष ही सारे गोपनीय पैकेटस खोला जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि केंद्राधीक्षक हर एक कमरे में जा कर स्टेटिक मजिस्टेट के दिशा निर्देश में सारे अभ्यर्थियों के बीच प्रश्न-पत्र को वितरित करेगें.
श्री सिन्हा ने बताया कि प्लस टू नेशनल हाई स्कूल, एएन कॉलेज, संत जोसेफ तथा प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, लिहाजा वहां ज्यादा पुलिस व ज्यादा मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. ट्रैफिक आदि पर भी प्रशासन दुरुस्त रखेगी. दोनो ही पालियों में विडियोग्राफी करायी जायेगी. मोबाइल, पेजर, कैलकुलेटर जैसी चीजे लेकर परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




