घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

चोर के मोबाइल काे कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल दुमका : बीती रात शहर के बघनोचा कुरुवा निवासी आनंद दवा दुकानदार सुरेश कुमार के घर का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. जल्दबाजी में चोर अपना एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अब मोबाइल के सहारे चोरों […]
विज्ञापन
चोर के मोबाइल काे कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
दुमका : बीती रात शहर के बघनोचा कुरुवा निवासी आनंद दवा दुकानदार सुरेश कुमार के घर का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. जल्दबाजी में चोर अपना एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अब मोबाइल के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
सुबह सुरेश शर्मा की आंख खुली तो कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था. छानबीन के क्रम में पता चला कि चोर दो कीमती मोबाइल के अलावा सोने की बाली, नकद दस हजार के अलावा कुछ और सामान भी ले गए. जल्दबाजी में चोर एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गए. मकान मालिक की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद चोर का मोबाइल कब्जे में लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




