सड़क चौड़ीकरण का किया विरोध

Published at :17 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण का किया विरोध

हंसडीहा : हंसडीहा में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए रैयत अपनी जमीन देने को राजी नहीं है. पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला में ग्रामीणों एवं सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की टीम की जब बैठक हुई, तो रैयतों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुलकर […]

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए रैयत अपनी जमीन देने को राजी नहीं है. पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला में ग्रामीणों एवं सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की टीम की जब बैठक हुई, तो रैयतों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुलकर विरोध कर दिया. उपस्थित स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे की जमीन देने को लेकर असमर्थता जाहिर की. लोगों का कहना था कि वर्तमान समय में सड़क को लेकर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. लोगों ने सुझाव दिया कि इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में फ्लाई ओवर का निर्माण कर स्थानीय लोगों को जमीन अधिग्रहण से होने वाले नुकसान से बच सकते है़

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन सर्वे टीम को अपना निर्णय सौंप दिया. सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन टीम के को-आर्डिनेटर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के डाॅ टीपी सिंह के साथ अनिल मंडल, संतोष कुमार, अरूण कुमार, हराधन कुमार के साथ भू-अर्जन की ओर से कानूनगो एवं सरैयाहाट अंचल कार्यालय से अंचल निरीक्षक बुटेश्वर सिंह तथा राजस्व कर्मचारी महेन्द्र दास मौजूद थे़ ग्रामीणों ने अपना प्रस्ताव स्थानीय मुखिया आशा हेम्ब्रम एवं ग्राम प्रधान सतवन सिंह के उपस्थिति में दिया़ बैठक में स्थानीय लोगों में लक्ष्मी नारायण सिंह, रामदिवस जायसवाल, लक्ष्मी नारायण चौधरी, विनोद जायसवाल, अशोक चौधरी, धीरेन्द्र सिंह, नवीन जायसवाल, कादिर अंसारी, सत्यनारायण जायसवाल, प्रभाकर मिश्र, संजीव जायसवाल, कृष्णमोहन जायसवाल, संजय जायसवाल, शंभू जायसवाल, अरूण जायसवाल, जीतु मंडल, उस्मान मियां, नरेश जायसवाल, मोईम अंसारी, मुकेश कुमार के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

जामताड़ा

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के नेतृत्व में लगातार साबर अपराधी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल रही है.

बीती रात जामताड़ा पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी कुमार सिंह, जामताड़ा पुलिस निरीक्षक रबींद्र कुमार सिंह द्वारा गठित छापामारी दल ने करमाटांड़ थाना के सियाटांड़ गांव से साइबर क्राइम के तीन आरोपित को पकड़ा है. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ के कुछ जगहों में कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा होकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी कुमार सिंह, टाउन थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह तथा करमाटांड़ थाना की पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola