बीएसएनएल कर्मियों ने की हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

सहायक टॉवर कंपनी बनाने के खिलाफ जताया विरोध दुमका : दूरसंचार विभाग के सभी एक्सिक्यूटिव व नन एक्सिक्यूटिव संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को दुमका एसएसए सर्किल मुख्यालय व अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे तथा सहायक टॉवर कंपनी बनाने के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट किया. बीएसएनएल कर्मचारियों ने कार्यालय गेट […]
विज्ञापन
सहायक टॉवर कंपनी बनाने के खिलाफ जताया विरोध
दुमका : दूरसंचार विभाग के सभी एक्सिक्यूटिव व नन एक्सिक्यूटिव संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को दुमका एसएसए सर्किल मुख्यालय व अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे तथा सहायक टॉवर कंपनी बनाने के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट किया. बीएसएनएल कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना था कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. कर्मचारी इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं.
अब सहायक कंपनी के टावर लगाए जा रहे हैं, जिसका विपरीत असर बीएसएनएल पर पड़ेगा. कर्मचारियों ने कहा कि यदि इस फैसले को बदला नहीं गया तो बीएसएनएल कर्मचारी आंदोलन की नीति अपनाएंगे. एक दिवसीय हड़ताल में एआइबीएसएनएलइए के जिला सचिव केके सिंह, एसएनइए के जिला अध्यक्ष केकेपी मुखिया व जिला सचिव रजनीकांत झा, एआइजीएओ के जिला सचिव आलोक कुमार झा, बीएसएनएलइयू के जिला सचिव बीके झा एवं एनएफटीईबीएसएनएल के जिला सचिव दिलीप कुमार यादव मुख्य रुप से शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




