लाखों के सामान जलकर खाक

Published at :15 Dec 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों के सामान जलकर खाक

टीन बाजार में सेवानिवृत कर्मी के घर लगी आग घटना के वक्त कर्मी घर में नहीं था मौजूद सुबह में ही पूजा के लिए गया था मंदिर वापस लौटने पर घर से धुंआ निकलते देखा कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक दुमका : अनुमंडल कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रमोहन सहायक के टीन बाजार स्थित […]

विज्ञापन

टीन बाजार में सेवानिवृत कर्मी के घर लगी आग

घटना के वक्त कर्मी घर में नहीं था मौजूद
सुबह में ही पूजा के लिए गया था मंदिर
वापस लौटने पर घर से धुंआ निकलते देखा
कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक
दुमका : अनुमंडल कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रमोहन सहायक के टीन बाजार स्थित घर में बुधवार की अहले सुबह आग लग गयी. जानकारी के मुताबिक श्री सहाय आम दिनों के तरह सुबह के चार बजे स्नान करने के बाद बगल में स्थित धर्मस्थान मंदिर पूजा अर्चना के लिए चले गये थे. वापस लौटे तो घर से धुंआ निकल रहा था. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू किया. बाद में दमकल भी पहुंची.
हालांकि तबतक एक कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गये. खाने-पीने के सामान से लेकर बिस्तर व कपड़े तक जलकर खाक हो गये. एस्बेस्टस की छत वाले इस मकान में इन दिनों श्री सहाय अकेले रह रहे थे. उनके लड़के नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट ही बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की सजगता से स्कूटी जलने से बचा ली गयी, पर अधिकांश सामान जलकर बरबाद हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola