हेमंत सोरेन को तीर-धनुष देते पार्टी कार्यकर्ता.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलीं एनआरएचएम अनुबंधकर्मी नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची एनआरएचएम कर्मी. दुमका : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके खिजुरिया स्थित आवास में मुलाकात की तथा आउटसोर्सिंग के […]
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलीं एनआरएचएम अनुबंधकर्मी
नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची एनआरएचएम कर्मी.
दुमका : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके खिजुरिया स्थित आवास में मुलाकात की तथा आउटसोर्सिंग के जरिये नर्सिंग स्टॉफ की हो रही बहाली को रद्द करने एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने की दिशा में पहल किये जाने की मांग की. जिला अध्यक्षा विनीता ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ का नारा दे रही है, दूसरी ओर बेटियों से उनका अधिकार छीना जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव रुपम कुमारी एवं अन्य एएनएम-जीएनएम शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




