झारखंड आंदोलनकारी मंच का हुआ प्रमंडलस्तरीय बैठक

Published at :14 Dec 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी मंच का हुआ प्रमंडलस्तरीय बैठक

दुमका : झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलस्तरीय बैठक मंगलवार को कोर्ट परिसर में केंद्रीय सचिव अशोक कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 15 दिसंबर को राज्यपाल के समक्ष विराट धरना एवं ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम का निर्णय लिया गया. श्री मुर्मू ने बताया कि विराट धरना कार्यक्रम रांची के लिए 14 दिसंबर को रवाना होंगे. […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलस्तरीय बैठक मंगलवार को कोर्ट परिसर में केंद्रीय सचिव अशोक कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 15 दिसंबर को राज्यपाल के समक्ष विराट धरना एवं ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम का निर्णय लिया गया. श्री मुर्मू ने बताया कि विराट धरना कार्यक्रम रांची के लिए 14 दिसंबर को रवाना होंगे.

जिसमें करीबन एक हजार की संख्या में आंदोलनकारी दुमका इंटरसीटी से रांची जायेंगे. उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चिह्नित आंदोलनकारियों को अविलंब सम्मान एवं पेंशन राशि, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नित करने एवं आयोग के पास लंबित सभी आवेदनों को अविलंब जांच समर्पित करने, शहिद आंदोलनकारियों के परिवार को सरकारी नौकरी देने, आदि की मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा जायेगा. बैठक में उमानाथ कोल, अनील टुडू, कपिलदेव भगत, बाबूराम मुर्मू, नजीर टुडू, सुप्रियोदास गुप्ता, विकास चंद्रदास, अरुण कुमार मंडल, विद्याधर मंडल, जितेन्द्र सिंह, मनोज पांडे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola