विरोध में दो घंटे सड़क जाम ट्रक के धक्के से महिला घायल, हालत गंभीर

Published at :13 Dec 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में दो घंटे सड़क जाम  ट्रक के धक्के से महिला घायल, हालत गंभीर

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया मे बिजली सब स्टेशन के पास चिप्स लोड एक ट्रक की चपेट में एक 62वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल प्रखंड के तेलबुला निवासी मुंगली रानी को पुलिस ने मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल मे […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया मे बिजली सब स्टेशन के पास चिप्स लोड एक ट्रक की चपेट में एक 62वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल प्रखंड के तेलबुला निवासी मुंगली रानी को पुलिस ने मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल मे भर्ती कराया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर तकरीबने दो घंटे बाद जाम हटाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 09आर 5415 चिप्स लोड लेकर दुमका की ओर जा रहा था. बरमसिया बिजली सब स्टेशन के पास सडक पार करने के क्रम में मुंगली रानी उक्त ट्रक के चपेट मे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola