फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं ने भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर बासुकिनाथ : अगहन मास त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि सोमवारी को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. पुलिस व्यवस्था के तहत […]
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की
हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर
बासुकिनाथ : अगहन मास त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि सोमवारी को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. पुलिस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना किया. हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के पूर्व शिवगंगा में स्नान किया. गर्भगृह द्वार तक भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दण्डवत प्रणाम किया. सम्पूर्ण मंदिर हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहा. मिथिलांचल से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




