1600 " प्रति क्विंटल लिया जायेगा धान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

निर्णय. कृषि टास्क फोर्स व धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने दिये निर्देश इ-पोस से अनाज नहीं बंटा, तो रद्द होगा पीडीएस डीलर का लाइसेंस दुमका जिले में 7000 किसानों का बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित दुमका : इस वर्ष किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 1600 रुपये न्यूनतम मूल्य मिलेगा, जिसमें […]
विज्ञापन
निर्णय. कृषि टास्क फोर्स व धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने दिये निर्देश
इ-पोस से अनाज नहीं बंटा, तो रद्द होगा पीडीएस डीलर का लाइसेंस
दुमका जिले में 7000 किसानों का बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित
दुमका : इस वर्ष किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 1600 रुपये न्यूनतम मूल्य मिलेगा, जिसमें 1470 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 130 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जायेगा. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय में आपूर्ति, कृषि टास्क फोर्स, आपदा प्रबन्धन एवं धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक में यह बात कही. उन्होंने एनएसीओएफ (नैकाफ) के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि अविलंब चयनित 20 क्रय केन्द्रों पर धान अधिप्राप्ति आरंभ करें साथ ही राइस मील के साथ एकरारनामा करें.
वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं, चना, सरसों एवं आलू के फसलों की बीमा की जायेगी. बीमा कराने की अवधि 31 दिसंबर 2016 है. दुमका जिले में 7000 किसानों का बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित है. उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारियों को निदेश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में कृषक मित्र एवं लैम्पस कर्मी का सहयोग लें. उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निदेष दिया कि 2015 के बीमित किसानों का भूमि सत्यापन प्रतिवेदन भी शीघ्र दें ताकि उन्हें स्वीकृत बीमा क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जा सके. उपायुक्त ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को आदेश दिया है कि प्रत्येक माह इपोस मशीन के द्वारा ही खाधान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जनवितरण दुकानदार इसका अनुपालन नहीं करेंगे. उनकी अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जायेगी. उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया कि शत प्रतिशत अधार का इंट्री एवं सत्यापन कराना सुनिश्चित करें. बैठक में अनुमंडलाधिकारी जिशान कमर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला विकास पदाधिकारी, नाबार्ड एवं फसल बीमा हेतु अधिकृत बीमा एजेंसी आइसीआइसीआइ लोम्बार्ड के पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
470 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य व 130 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा
विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




