क्रशर व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गोपीकांदर के वामदेव चांद अपने दोपहिया वाहन से बुधवार की रात के 10 बजे के बाद काठीकुंड की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में गुमरा पुल के पास अज्ञात वाहन की […]
काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गोपीकांदर के वामदेव चांद अपने दोपहिया वाहन से बुधवार की रात के 10 बजे के बाद काठीकुंड की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में गुमरा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. जिससे उनकी मौत हो गयी. हालांकि घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थी. संबंध में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि घटना में युवक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट थी. मोटरसाइकिल के दाहिने हिस्से में खरोच के साथ ही डिक्की टूटी हुई पायी गयी. देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर सबेरे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




