कम केरोसिन मिलने पर लाभुकों ने काटा बवाल

Published at :25 Nov 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
कम केरोसिन मिलने पर लाभुकों ने काटा बवाल

सरैयाहाट : ढ़ाई लीटर की जगह 2 लीटर केरोसिन दिये जाने पर सरैयाहाट के लाभुकों ने जमकर विरोध जताया. लाभुकों का कहना था कि सरैया पंचायत के पीडीएस दुकानदार एसएचजी बेचू राउत के द्वारा लाभुकों को कार्ड में ढ़ाई लीटर तेल लिखा जाता है, पर उसे 2 लीटर ही तेल दिया जाता है. लाभुकों में […]

विज्ञापन

सरैयाहाट : ढ़ाई लीटर की जगह 2 लीटर केरोसिन दिये जाने पर सरैयाहाट के लाभुकों ने जमकर विरोध जताया. लाभुकों का कहना था कि सरैया पंचायत के पीडीएस दुकानदार एसएचजी बेचू राउत के द्वारा लाभुकों को कार्ड में ढ़ाई लीटर तेल लिखा जाता है, पर उसे 2 लीटर ही तेल दिया जाता है. लाभुकों में संजय कुमार, कारू दास, लक्ष्मी साह, सुरेश प्रसाद साह, राहुल ठाकुर,

पंकज दास, मनोज कुमार साह, मुकुंद माल, रूपा कुमारी, मोहन कुमार, पानवती देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सुजाता देवी आदि ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर उक्त पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की है. मांग की है कि सरैयाहाट बाजार के लाभुकों के कार्ड को नजदीकी पीडीएस दुकान में स्थानांतरण किया जाए. वहीं थाना में भी एक शिकायत पत्र देकर पीडीएस दुकानदार द्वारा गाली गलौज व धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola