दहेजलोभियों ने बाइक के लिये नवविवाहिता की ले ली जान

जामा (दुमका) : दुमका जिले के जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत के चाचने गांव में सात माह पूर्व ब्याही गयी 19 वर्षीय संगीता की उसके दहेजलोभी ससुरालवालों ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. उसकी शादी 8 अप्रैल 2016 को दिनेश राय के साथ हुई थी. संगीता के पिता पारवल राय ने बताया […]
जामा (दुमका) : दुमका जिले के जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत के चाचने गांव में सात माह पूर्व ब्याही गयी 19 वर्षीय संगीता की उसके दहेजलोभी ससुरालवालों ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. उसकी शादी 8 अप्रैल 2016 को दिनेश राय के साथ हुई थी. संगीता के पिता पारवल राय ने बताया कि दामाद दिनेश द्वारा मोटरसाइकिल के लिए लगातार संगीता पर दवाब बनाया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था. अपनी लाचारी की वजह से मोटरसाइकिल देने में असमर्थ था.
सूचना मिलने पर 11 बजे दिन में ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. श्री राय खटंगी पंचायत के चोरकट्टा गांव के रहने वाले थे. उन्हें रात के 9 बजे बेटे मनोज राय ने जानकारी दी. उस वक्त मनोज भी अपने जरमुंडी स्थित ससुराल मेधा में था. चोरकट्टा आकर पिता को लेकर वह चाचने गया. पहुंचने पर एक घंटे तक संगीता से मिलने-देखने नहीं दिया गया. बाद में देखा गया कि वह मृत पड़ी है. पूछताछ करने पर घरवाले घर छोड़कर भाग गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा दिया. पुलिस ने कांड संख्या 104 में भादवि की दफा 304 बी, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में पति दिनेश राय, ससुर रामचंद्र राय व सास सरस्वती देवी को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




