रैयतों को उजाड़ने पर तुली है सरकार

Published at :23 Nov 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
रैयतों को उजाड़ने पर तुली है सरकार

रोष. एसपीटी-सीएनटी मुद्दे पर झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस, फूंका सरकार का पुतला, कहा 23 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन को भी सफल बनाने का आह्वान दुमका : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया तथा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आक्रोश का […]

विज्ञापन

रोष. एसपीटी-सीएनटी मुद्दे पर झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस, फूंका सरकार का पुतला, कहा

23 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन को भी सफल बनाने का आह्वान
दुमका : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया तथा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आक्रोश का इजहार किया गया. जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि जब से रघुवर सरकार सत्ता में आयी है, तब से लगातार झारखंडियों के खिलाफ निर्णय लिये जा रहे हैं. सरकार की मंशा झारखंड से झारखंडियों को ही विस्थापित करने की है. वह अडाणी व अंबानी को जमीन देने के लिए यहां के रैयतों को उजाड़ने पर तुली हुई है. इसके लिए लाठी-डंडे व गोली तक चलवाने का काम कर रही है. उन्होंने 23 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन को भी सफल बनाने का आह‍्वान किया.
मशाल जुलूस में केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, नगर अध्यक्ष रवि यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष क्युम अंसारी, प्रखंड सचिव विजय मल्लाह, दुमका प्रमुख हेमंत हेंब्रम, उप प्रमुख हैदर अली, कामराज मुर्मू, बबलू बेसरा, शमशेर अली, दिलीप बेसरा, खुर्शीद आलम, यूसुफ अंसारी, वैजनाथ यादव, नंदु साह, रमेश रजक, साकेत गुप्त, उमेश यादव, रहमत अली, प्रदीप नारायण टुडू, विकास रजक, पवित्र कुमार सेन, बासुकी ठाकुर, विक्की सिंह, कासिम अंसारी, मो नजरुल, बालकृष्ण मिश्रा, जियाराम राय, मो जकीर, फुरकान, जितेंद्र वर्मा, द्विजेश पाठक, प्रेम हांसदा, मुन्नू हांसदा, शिवधन मुर्मू, सुनीराम सोरेन, विमल मुर्मू, जयश्री टुडू, शिवचांद मरांडी, बुदीलाल हेंब्रम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola