दुमका के दुधानी में युवक की हत्या, भाई गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव पुलिस कर रही अनुसंधान नशा का आदी था विषधर नशे में करता रहता था परेशान दुमका : दुधानी के बजरंगबली मंदिर के बगल एक गली में रहने वाले विषधर भंडारी उर्फ छोटू भंडारी की हत्या खुद उसके सगे भाई शंकर भंडारी द्वारा कर दी गयी. सुबह उसकी रक्तरंजित लाश घर के […]
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला शव
पुलिस कर रही अनुसंधान
नशा का आदी था विषधर
नशे में करता रहता था परेशान
दुमका : दुधानी के बजरंगबली मंदिर के बगल एक गली में रहने वाले विषधर भंडारी उर्फ छोटू भंडारी की हत्या खुद उसके सगे भाई शंकर भंडारी द्वारा कर दी गयी. सुबह उसकी रक्तरंजित लाश घर के सामने सड़क के किनारे पड़ मिली. जिसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी.
बताया जा रहा है कि शंकर भंडारी एवं विषधर उर्फ छोटू भंडारी में पिछले सप्ताह भर से विवाद चल रहा था. विषधर हमेशा नशे में डूबा रहता था. वह डेंडराइट के नशे का आदि था. मिली जानकारी के मुताबिक कल रात में भी वह नशे की स्थिति में शंकर के घर पहुंच गया था तथा गाली-गलौज करने लगा था,
जिसके बाद ही पीट-पीट कर तथा पत्थर से वार कर उसने विषधर की हत्या कर दी. हत्या की यह वारदात शंकर ने अपने घर में ही अंजाम दिया था और फिर शव को खींचकर अहले सुबह सड़क के किनारे छोड़ आया था. सुबह जब पुलिस पहुंची, तब वह फरार था. पुलिस उसकी पत्नी को उठाकर थाने लेते आयी थी. पुलिस ने उसके घर से खून लदा गमछा भी बरामद किया है.
सप्ताह भर से चल रहा था िववाद
पति के गुनाह कबूलने पर पत्नी को छोड़ा
थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शंकर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था. बाद में शंकर गिरफ्तार हुआ, तो उसने भाई विषधर उर्फ छोटू को मारने का गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि रात के वक्त जब वह आया था तो गाली-गलौज कर रहा था. इसी क्रम में बात बढ़ गयी और उसने उसे मार डाला. इस घटना के बाद उसने शव को सड़क के किनारे घसीट कर पहुंचा दिया था.
आधे दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज
बताया जा रहा है कि विषधर उर्फ छोटू भंडारी एक-डेढ़ दशक पहले से ही कई छोटे-बड़े अपराधों में संलिप्त रहा था. उसपर आर्म्स एक्ट से लेकर बाइक चोरी तक का मामला दर्ज था. चोरी गयी बाइक भी बरामद हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था. इस अपराध में वह जेल से छूटा था. हाल में ही उसे डेंडराइट से नशा करने की लत लग गयी थी.
थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है. आठ से अधिक मामले उस पर दर्ज थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




