जर्जर भवन से दो स्कूल शिफ्ट, बामुनडीहा में 69 बच्चों की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में प्रार्थना करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बामुनडीहा में दो जर्जर स्कूलों के बच्चों को शिफ्ट किया गया है, जिससे अब स्कूल में कुल 69 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीश्वर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बामुनडीहा, रांगालिया में अब बच्चों की संख्या बढ़कर 69 हो गयी है. इसका कारण इसी पंचायत के दो अन्य विद्यालयों के बच्चों को अस्थायी रूप से बामुनडीहा स्कूल में शिफ्ट किया जाना है. यूपीएस पांचपाहाड़ी और यूपीएस बुरुटोला के स्कूल भवन जर्जर होने के कारण दोनों विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई फिलहाल बामुनडीहा में करायी जा रही है.

विज्ञापन

दो जर्जर स्कूलों के बच्चे बामुनडीहा पहुंचे

बामुनडीहा स्कूल में पहले से 20 बच्चे नामांकित थे. यूपीएस पांचपाहाड़ी के 30 और यूपीएस बुरुटोला के 19 बच्चों को यहां शिफ्ट किये जाने के बाद विद्यालय में कुल 69 बच्चे हो गये हैं. बच्चों के साथ संबंधित विद्यालयों के पारा शिक्षकों को भी बामुनडीहा में भेजा गया है.

विद्यालय सचिव नाजीर हुसैन ने बताया कि पांचपाहाड़ी स्कूल के बच्चों के साथ दो पारा शिक्षक तथा बुरुटोला स्कूल के बच्चों के साथ एक पारा शिक्षक को बामुनडीहा भेजा गया है. इससे फिलहाल बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सुविधा हो रही है.

एक पारा शिक्षक की दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति

बामुनडीहा विद्यालय में पहले दो पारा शिक्षक पदस्थापित थे. इनमें से एक पारा शिक्षक को मध्य विद्यालय जामजुड़ी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. वर्तमान में विद्यालय के सहायक सह सचिव नाजीर हुसैन कार्यरत हैं.

हालांकि, पांचपाहाड़ी और बुरुटोला के बच्चों के साथ उनके विद्यालयों के पारा शिक्षकों के आने से बामुनडीहा में शिक्षकों की संख्या बढ़ी है और बच्चों की पढ़ाई संचालित की जा रही है.

नये भवन बनने के बाद लौटेंगे बच्चे

विद्यालय सचिव नाजीर हुसैन ने बताया कि पांचपाहाड़ी और बुरुटोला स्कूल के नये भवन का निर्माण पूरा होने के बाद बच्चों को वापस उनके मूल विद्यालयों में भेज दिया जायेगा. तब तक बामुनडीहा स्कूल में ही उनकी पढ़ाई होगी.

फिलहाल एक ही परिसर में तीन विद्यालयों के बच्चे जुटने से स्कूल में चहल-पहल बढ़ गयी है. सुबह की प्रार्थना से लेकर कक्षाओं तक विद्यालय में पहले की अपेक्षा अधिक रौनक नजर आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola