??? :: ??????? ?? ?????????? ?? ??? ??????

Published at :18 Nov 2015 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
??? :: ??????? ?? ?????????? ?? ??? ??????

ओके :: महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि बुधवार को सूर्योपासना का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति व विश्वास का अद्भुत संगम दिखा. घर-घर से निकले छठ मैया के अाराधना गीत भगवान सूर्य व लोक आस्था के बीच धुन की सेतु बन […]

विज्ञापन

ओके :: महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि बुधवार को सूर्योपासना का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति व विश्वास का अद्भुत संगम दिखा. घर-घर से निकले छठ मैया के अाराधना गीत भगवान सूर्य व लोक आस्था के बीच धुन की सेतु बन गया. निंदिया के मातल सुरूज अंखियों न खोलय है…, कांच ही बांस के बंहगिया, बहंगी लचकत जाए……आदि गीतों की मधुर स्वर से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु छठ मैया का डाला लेकर मधुर भक्ति गीतों के बीच गाजे-बाजे के साथ छठ घाट तक पहुंचे. बासुकिनाथ शिवगंगा, जरमुंडी के गरडी बांध व नीचे बाजार स्थित राउत बांध में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बुधवार सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. दूध, नारियल, केला, फूल, चंदन आदि से सूर्य के द्वादश नामों का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दिया. श्रद्धालु दण्डवत प्रणाम करते हुए छठ घाट तक पहुंचे. सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंंदुर पहनाकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया. भगवान सूर्य को धूप, अगरबती च दीप दिखाकर दीप को जल में छोड़ा गया. छठ घाटों पर मनचले युवकों व असमाजिक तत्वों से निबटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा रहा. —————-बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार ————–बासुकिनाथ. बड़ी संख्या में भक्तों ने छठ घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. छठ मैया के समक्ष वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक बच्चों के मुंडन संस्कार कराये. मान्यता रही है कि सच्चे मन से की गयी पूजा से मानव की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. परिवार में सुख समृद्धि आती है. छठ मैया भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करती है. छठ घाट पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. फोटो- 18बासुकिनाथ छठ पूजा————————– भगवान भास्कर को अर्ध्य देते एवं महिलाएं एक दूसरे को सिंदुर पहनाती हुई ———————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola