जामा इलाके में दुमका-रांची इंटरसिटी का इंजन हुआ फेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

जामा : दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार की रात जामा थाना क्षेत्र में सिलांदा के निकट के दूआबहियार इलाके में फेल कर गया. सुनसान जगह में इंजन फेल हो जाने की वजह से जामा थाना से एसआइ रामावतार यादव के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए पुलिस को भेजना पड़ा. जानकारी के मुताबिक तकरीबन डेढ़ […]
विज्ञापन
जामा : दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार की रात जामा थाना क्षेत्र में सिलांदा के निकट के दूआबहियार इलाके में फेल कर गया. सुनसान जगह में इंजन फेल हो जाने की वजह से जामा थाना से एसआइ रामावतार यादव के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए पुलिस को भेजना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक तकरीबन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को सुनसान जगह पर रहना पड़ा. इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही जसीडीह से दूसरा इंजन इस ट्रेन को ले जाने के लिए भेजना पड़ा था. दुमका के स्टेशन प्रबंधक ने भी इंजन फेल होने तथा दूसरा इंजन जसीडीह से भेजे जाने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










