53 हजार कांवरियों ने की बाबा की स्पर्श पूजा

Updated:
विज्ञापन
53 हजार कांवरियों ने की बाबा की स्पर्श पूजा

मंदिर में लगातार भक्तों की भीड़ पहुंच रही है. जलार्पण करने के साथ-साथ श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान भी करा रहे हैं. त्रयोदशी पर कांवरिया मंदिर में गठबंधन पूजा, परिवार में सुख-शांति के लिए करा रहे हैं.

विज्ञापन

भादो मेला. 12वें दिन बासुकिनाथ में जुटी रही शिवभक्तों की भीड़, लगे जयकारे प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि गुरुवार को भादो मेला के 12वें दिन बाबा के दरबार में कांवरियों की भीड़ जुटी थी. श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ का विधिवत स्पर्श पूजा कर मंगलकामना की. मंदिर में लगातार भक्तों की भीड़ पहुंच रही है. जलार्पण करने के साथ-साथ श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान भी करा रहे हैं. त्रयोदशी पर कांवरिया मंदिर में गठबंधन पूजा, परिवार में सुख-शांति के लिए करा रहे हैं. बाबा को गंगाजल अर्पित करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पहुंच रहे हैं. मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस तिथि पर 53 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया. सुबह तीन बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान नागेश का जलाभिषेक कर रहे थे. संध्या पांच बजे बाबा की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. इस बीच बाबा नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम के लिए शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये. इस दौरान श्रद्धालुओं की पूजा व जलाभिषेक बंद रहे. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गये और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो शृंगार पूजा तक लगातार जारी रही. कतारबद्ध होकर महिला-पुरुष कांवरियों ने भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. कांवरियों की कतार शिवगंगा घाट, क्यू कॉम्प्लेक्स, फलाहारी धर्मशाला, संस्कार मंडप होते हुए मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया. भक्तों ने स्पर्श पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की आरती भी की. मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए कतार व्यवस्था, शीघ्र दर्शनम काउंटर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. भादो मेले में सीसीटीवी की मदद से अधिकारी मंदिर एवं मेला क्षेत्र पर नजर रखे थे. 646 कांवरियों ने किया शीघ्रदर्शनम शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत भादो मास की त्रयोदशी तिथि को 646 टोकन बिके. श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में 300 रुपये का रसीद लेकर शीघ्रदर्शनम गेट से मंदिर गर्भगृह में सुलभ जलार्पण किया. इस व्यवस्था से मंदिर प्रबंधन को एक लाख 93 हजार 800 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई. मंदिर सिंह द्वार से शीघ्रदर्शनम के श्रद्धालु मंदिर प्रांगण स्थित विशेष द्वार से मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर जलार्पण करते है. मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के मदद से मंदिर व मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाये रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola