बासुकिनाथ पेड़ा गली में 200 किलो फंगस लगा पेड़ा किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
बासुकिनाथ पेड़ा गली में 200 किलो फंगस लगा पेड़ा किया जब्त

खाद्य सुरक्षा की टीम ने मेला क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों पर लगाया 11 हजार रुपए का जुर्माना

विज्ञापन

बासुकिनाथ. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में पेड़ा दुकानों और भोजनालयों की जांच अभियान चलाया. इस दौरान दुकानों में रखी गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई. जांच में पेड़ा गली की एक दुकान से 200 किलो से ज्यादा फंगस लगा हुआ पेड़ा बरामद किया गया, जिसे तुरंत जब्त कर नष्ट कर दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम ने बताया कि श्रावणी मेला में हर दिन हजारों श्रद्धालु पूजा करने बासुकिनाथ आते हैं और वे यहां के भोजनालयों व प्रसाद की दुकानों से खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं. इसलिए खाने की चीजों की गुणवत्ता बनाए रखना बहुत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र की दुकानों की लगातार जांच की जा रही है. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई दुकानों में साफ-सफाई की कमी है. इस वजह से कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना कई दुकानदारों पर लगाया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी दुकान में मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई दुकानदार बार-बार घटिया या मिलावटी सामान बेचते हुए पकड़ा गया, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकान भी बंद की जा सकती है. जांच आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola