ePaper

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे दुमका, शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर बन रही रणनीति

Updated at : 12 Nov 2019 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे दुमका, शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर बन रही रणनीति

दुमका : संताल परगना के 16 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले अंतिम चरण के चुनाव और मतदान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे उपराजधानी दुमका के समाहरणालय सभागार में प्रमण्डल स्तर की अहम बैठक कर रहे हैं. बैठक में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला के उपायुक्त पुलिस अधीक्षक के […]

विज्ञापन

दुमका : संताल परगना के 16 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले अंतिम चरण के चुनाव और मतदान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे उपराजधानी दुमका के समाहरणालय सभागार में प्रमण्डल स्तर की अहम बैठक कर रहे हैं. बैठक में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला के उपायुक्त पुलिस अधीक्षक के साथ साथ चुनाव में लगे अधिकारी शिरकत कर रहे है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केएन झा व शैलेश कुमार चौरसिया तथा एडीजी अभियान सह नोडल इलेक्सन पदाधिकारी मुरारीलाल मीणा, आयुक्त विमल, आईजी रंजीत प्रसाद, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, एसएसबी, सीआरपीएफ आदि के वरीय अधिकारी मौजूद है.

अंतिम चरण के चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को कई निर्देश दिए जा रहे है जिसमे शांति ढंग से चुनाव संपन्न कराने के साथ साथ संताल परगना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ चुनाव कराने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola