श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

Updated at : 23 May 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

बासुकिनाथ : राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 में बासुकिनाथ पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी कौशल किशोर व एसडीओ राकेश कुमार मंगलवार की देर शाम बासुकिनाथ पहुंचे. श्रावणी मेला को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों से औपचारिक बातचीत की. डीसी ने कहा कि श्रावणी […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 में बासुकिनाथ पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी कौशल किशोर व एसडीओ राकेश कुमार मंगलवार की देर शाम बासुकिनाथ पहुंचे. श्रावणी मेला को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों से औपचारिक बातचीत की. डीसी ने कहा कि श्रावणी मेला में पहुंचनेवाले कांवरियों को मंदिर व उसके बाहर बदलाव नजर आयेगा. रंग बिरंगी रोशनी से परिसर जगमग करेगा.

मंदिर परिसर टूटे-फूटे मार्बल व टाइल्स को सावन पूर्व मरम्मत व बदल कर ठीक करा लिया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि बासुकिनाथ सावन के मेले में इस बार श्रद्धालुओं को अलग अनुभूति होगी. मंदिर के पूर्वी गेट हाथी गेट की भव्यता को लेकर उन्होंने चर्चा किया कहा भव्य हाथी गेट का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने बासुकि अगरबती की बाजारीकरण पर भी चर्चा किया. इस बार श्रद्धालु बासुकिनाथ से बेहतर संदेश साथ लेकर जायेंगे. एसपी ने भी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा की. मौके पर अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, चंद्रशेखर झा, कुंदन झा, सुभाष राव आदि उपस्थित थे.

दुमका में प्रभात खबर के करियर एंड एजुकेशन फेयर का आगाज आज
प्रवेश नि:शुल्क, वीसी करेंगे उदघाटन
फेयर का समय : सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक
दुमका : प्रभात खबर एजुकेशन एंड करियर फेयर का आगाज उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को होगा. उद‍घाटन दिन के 10.30 बजे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा करेंगे. एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन हो सकेगा. वहीं देश के नामी गिरामी संस्थान,
विवि व कॉलेज में अपना ऑन द स्पॉट एडमिशन भी करा सकेंगे. विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी इसमें आमंत्रित हैं. 24 मई तक एजुकेशन फेयर सुुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक खुला रहेगा. कॉलेज के प्रतिनिधि व एक्सपर्ट विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे. जिले के मेधावी छात्र, जो इस वर्ष 10 वीं व 12 वीं तथा स्नातक सहित रिजल्ट के बाद अपने करियर को दिशा देने के प्रयास में हैं. उनके लिए यह अवसर का द्वार खोला जा रहा है. इस करियर फेयर में वैसे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जो परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं.
स्पॉट काउंसेलिंग के साथ एडमिशन की सुविधा : इस करियर फेयर में विद्यार्थियों की काउंसेलिंग के साथ-साथ अच्छे संस्थान में एडमिशन की ऑन स्पॉट सुविधा मिलेगी. डिप्लोमा से लेकर ग्रेजुएशन स्तर तक की शिक्षा के लिए संस्थान के चयन एवं एडमिशन के लिए विद्यार्थी व अभिभावक अपनी दुविधा दूर कर सकते हैं.
ये संस्थान ले रहे हैं हिस्सा
जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, अमेटी यूनिवर्सिटी झारखंड, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ उत्तर प्रदेश, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस दिल्ली एनसीआर, जेआइएस ग्रुप एजुकेशनल इनीसियेटिव, टेक्नो इंडिया ग्रुप, सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी, प्राइम एडुटेक, सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, स्कूल ऑफ एयरोनोटिक्स दिल्ली, सिनर्जी ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग काॅलेज डेनकनाल भुवनेश्वर ओड़िशा, बांकुड़ा उन्नयनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग.
पहुंचें और पाये इनाम जीतने का भी मौका
प्रभात खबर द्वारा आयोजित करियर एंड एजुकेशन फेयर में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है. फेयर में कोई भी आगंतुक प्रकाशित किये गये कूपन में अपना नाम-पता भर कर लक्की ड्राॅ में भाग ले सकते हैं. कूपन 10.30 बजे से शाम सात बजे तक प्रत्येक दिन जमा कराये जा सकेंगे. दोनों दिन शाम सात बजे के बाद लक्की कूपन का ड्राॅ किया जायेगा. परिणाम अगले दिन के अखबार में प्रकाशित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola