वाहन समेत 120 पैकेट पोषाहार जब्त, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 16 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

गांव के ही एक घर में माल उतारा जा रहा था शक होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई शुरू सरैयाहाट : सरैयाहाट पुलिस ने सोमवार की रात बाबूपुर गांव से 120 पैकेट पोषाहार जब्त किया है. गांव के ही जयनाथ मांझी के घर में पिकअप वाहन से कालाबाजारी […]
विज्ञापन
गांव के ही एक घर में माल उतारा जा रहा था
शक होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई शुरू
सरैयाहाट : सरैयाहाट पुलिस ने सोमवार की रात बाबूपुर गांव से 120 पैकेट पोषाहार जब्त किया है. गांव के ही जयनाथ मांझी के घर में पिकअप वाहन से कालाबाजारी हेतु पोषाहार का पैकेट उतरा जा रहा था. शक होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया.
मौके पर पुलिस गांव पहुंच कर जयनाथ मांझी के घर से 65 पैकेट व पिकअप में लोड 55 पैकेट पोषाहार को जब्त कर थाना लाया गया. सूचना सीडीपीओ स्वेता भारती को दी गयी. पर्यवेक्षिका तन्नू पंडा को माल का सत्यापन कराने हेतु थाना भेज गया. सत्यापन में पाया की जब्त पोषाहार बाल विकास विभाग सरैयाहाट का ही है. पर्यवेक्षिका ने बताया की सोमवार को कार्यालय स्थित गोदाम से 178 पैकेट पोषाहार केंदुआ व पथरा पंचायत में वितरण के लिए उठाव हुआ था. 58 पैकेट का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया.
आंगनवाड़ी केंद्रों तक पोषाहार पहुंचाने का जिम्मा बाल विकास परियोजना के द्वारा सरैयाहाट बाजार निवासी मनोज साह को दिया गया.
थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने कहा की वाहन मालिक मनोज साह पर कालाबाजारी की नीयत से रात के अंधरे में पोषाहार ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर वाहन सहित पोषाहार को जब्त कर लिया गया है. मामले में मनोज साह के अलावा सरैयाहाट निवासी अरुण साह, बाबूपुर गांव के जयनाथ मांझी सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




