दुमका : अवैध खदान के लिए लाया गया था विस्फोटक, हुआ विस्फोट, पांच मरे

शिकारीपाड़ा (दुमका) : दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुलकुलीडंगाल-लिपिपाड़ा इलाके में बुधवार रात विस्फोट में पांच लोगों के मौत गयी. एसपी किशोर कौशल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों में मल्लारपुर (वीरभूम) मोट मुहल्ला का विमल भंडारी(47), पाकुड़ के गंधईपुर का लादेन शेख (18) व साकिरुल शेख (16), रामपुरहाट के चंदा […]
शिकारीपाड़ा (दुमका) : दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुलकुलीडंगाल-लिपिपाड़ा इलाके में बुधवार रात विस्फोट में पांच लोगों के मौत गयी. एसपी किशोर कौशल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है.
मृतकों में मल्लारपुर (वीरभूम) मोट मुहल्ला का विमल भंडारी(47), पाकुड़ के गंधईपुर का लादेन शेख (18) व साकिरुल शेख (16), रामपुरहाट के चंदा गांव निवासी राकेश राय (18 वर्ष) व सियालबांध के नरेश घोष शामिल हैं. लादेन व साकिरुल शेख सगे भाई थे. मृतक नरेश घोष अवैध विस्फोटक का कारोबारी था. बताया जा रहा है कि लिपिपाड़ा में बैद्यनाथ मंडल की खदान के किनारे गड्ढे में जिलेटिन आदि रखे गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




