यशराज ने साथी संग कर दिया हमला

दुमका : अपनी मूंछ पर ताव देने वाले हत्यारोपित मो मून खान से बदले की भावना लिए संजय वर्मा के छोटे बेटे यश राज ने अपने साथी के साथ ही उस वक्त हमला बोला था, जब वह कोर्ट से निकलने के बाद अपनी बाइक में पिता को लेकर वापस भागलपुर के इशाकचक थाना के भीखमपुर […]
दुमका : अपनी मूंछ पर ताव देने वाले हत्यारोपित मो मून खान से बदले की भावना लिए संजय वर्मा के छोटे बेटे यश राज ने अपने साथी के साथ ही उस वक्त हमला बोला था, जब वह कोर्ट से निकलने के बाद अपनी बाइक में पिता को लेकर वापस भागलपुर के इशाकचक थाना के भीखमपुर स्थित अपने घर के लिए निकला था. रास्ते में शहर के गांधी मैदान के पास ही यशराज ने अपने एक साथी की मदद से मो मून की बाइक पर पहले ठोकर मारा, फिर उनसे उलझा और अस्तूरा से वार कर भाग निकला.
बुधवार को हुई इस घटना के बाद पिता संजय वर्मा को पुलिस ने बिठाये रखा. बाद में यशराज पुलिस की पकड़ में आया. मून खान और भागलपुर का राहुल यादव उर्फ आरके यशराज के बड़े भाई और संजय वर्मा के बड़े बेटे रोशन राज की हत्या का आरोपित है. आरके जेल में ही है. बुधवार को मून पिता को लेकर अदालत में पेशी के लिए पहुंचा था. तभी लौटने के क्रम में यह वारदात हुई. पिता मो मुश्ताक खान को भी चोट लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




