गये थे आइपीएल मैच देखने, लौटे तो जेवरात व नकदी की हो चुकी थी चोरी

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है. शहर के सोनवाडंगाल में एक घर से चोरों ने तब हाथ साफ कर दिया, जब गृहस्वामी आइपीएल मैच का मजा उठाने के लिए कोलकाता गये हुए थे. मैच का मजा लेकर जब […]
दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है. शहर के सोनवाडंगाल में एक घर से चोरों ने तब हाथ साफ कर दिया, जब गृहस्वामी आइपीएल मैच का मजा उठाने के लिए कोलकाता गये हुए थे. मैच का मजा लेकर जब घर लौटे, तो पाया कि चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे जेवरात व नकदी की चोरी कर ली है. गृहस्वामी रूपेश कुमार ने नगर थाना पुलिस को बताया कि वे आइपीएल मैच देखने 15 अप्रैल को ही कोलकाता चले गये थे.
घर में पत्नी भी नहीं थी. वह मायके में थी. चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर सोने और चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी. साथ ही नकदी भी 36,000 रुपये चुरा लिए थे. रूपेश ठेकेदारी का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वे 18 अप्रैल को अहले सुबह 2.15 बजे के करीब दुमका पहुंचे और घर गये तो टूटे दरवाजे तथा बिखरे सामान देख सन्न रह गये. उन्होंने चोरी गये सामानों की कीमत लगभग 1.23 लाख रुपये आंकी है. नगर थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




