बासुकिनाथ मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

बासुकिनाथ : पंडा धर्मरक्षिणी सभा एवं ब्राम्हण उत्थान मंच के संयुक्त प्रयास से मंदिर प्रांगण में बुधवार को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविकांत मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में सामूहिक उपनयन संस्कार कई वर्षों से कराया जा रहा है. मंदिर के पंडितों द्वारा […]
बासुकिनाथ : पंडा धर्मरक्षिणी सभा एवं ब्राम्हण उत्थान मंच के संयुक्त प्रयास से मंदिर प्रांगण में बुधवार को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविकांत मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में सामूहिक उपनयन संस्कार कई वर्षों से कराया जा रहा है. मंदिर के पंडितों द्वारा बटूकों का जुटिका बंधन किया गया. सामूहिक उपनयन संस्कार के सफल संचालन को लेकर बासुकिनाथ में उत्थान मंच के सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभायी. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार के आयोजन से समाज में नयी जागृति आने के साथ-साथ फिजुल खर्ची पर रोक लगता है. मौके पर पुरोहित समाज के वरीय सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




