बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर कैरो गांव के समीप बुधवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तालझारी थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर कुमार रंजन बाइक पर सवार होकर दुमका की ओर जा रहा था. इसी बीच सड़क पर दौड़ रहे एक बकरी […]
बासुकीनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर कैरो गांव के समीप बुधवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तालझारी थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर कुमार रंजन बाइक पर सवार होकर दुमका की ओर जा रहा था. इसी बीच सड़क पर दौड़ रहे एक बकरी को बचाने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा. दुर्घटना में युवक के हाथ एवं पैर में कई जगह गंभीर चोटें आयी है. ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे भेज दिया. डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




